पंजाब केसरी ग्रुप पर GST रेड को लेकर सामने आए Raja Warring, मान सरकार को लिया आड़े हाथों
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 05:49 PM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब केसरी के परिसर और प्रेस पर जीएसटी विभाग की रेड को लेकर पंजाब कांग्रेस प्रधान राजा वडिंग ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राजा वडिंग ने टवीट जारी करते हुए कहा है कि ''मैं लुधियाना और जालंधर में @punjabkesari के दफ्तरों पर आम आदमी पार्टी सरकार द्वारा किए गए GST छापों की कड़े शब्दों में निंदा करता हूँ। यह मीडिया को डराने-धमकाने की स्पष्ट कोशिश है और प्रेस की स्वतंत्रता पर सीधा हमला है। @AAPPunjab अपनी विफलताओं को सुधारने के बजाय संदेशवाहक को ही निशाना बनाने की कोशिश कर रही है।''
जिक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार अपने तानाशाही रवैये के चलते पंजाब केसरी पत्र समूह के परिसरों पर रेड कर प्रैस की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है, जोकि बिल्कुल उचित नहीं है। इसी के चलते आज एक बार फिर जी.एस.टी. विभाग ने पंजाब केसरी पत्र समूह के परिसरों पर रेड की है, जिसकी हर तरफ आलोचना हो रही है।

