बुधवार को हुई बारिश ने दिलाई राहत, ऐसा रहेगा आने वाला मौसम

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2017 - 03:36 PM (IST)

चंडीगढ़: मंगलवार रात को ही मौसम ने करवट ली और आसमान में बादल छाने शुरू हो गए। बुधवार सुबह होते ही चंडीगढ़ समेत पंजाब और हरियाणा में हुई बारिश शुरू हुई। हालांकि शहर में बारिश का दौर ज्यादा देर तक नहीं रहा लेकिन गर्मी से बेहाल लोगों ने इस बारिश से राहत की सांस ली है। बीते दिनों शहर का तापमान जहां 39 और 40 डिग्री के आसपास चल रहा था वहीं बारिश से तापमान दोपहर के समय 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले 24 घंटों में हल्की बारिश हो सकती है।

मंगलवार रात का तापमान 20.5 डिग्री दर्ज किया गया। इस बीच सुबह 8.30 बजे तक शहर में 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार यह मौसम में यह बदलाव वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते आया है। उन्होंने बताया कि केरल मॉनसून दो दिन पहले ही पहुंच गया है। इसे देखते हुए अगर यही रफ्तार रही तो चंडीगढ़ में भी जून के अंत तक मॉनसून पहुंचने की संभावना है। वहीं बुधवार सुबह चंडीगढ़ के अलावा पंजाब के कई शहरों में अच्छी बारिश हुई। विभाग के अनुसार आज भ 35 डिग्री के आसापस दिन का अधिकतम तापमान रहने की संभावना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News