होली पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा! अमृतसर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

punjabkesari.in Wednesday, Feb 25, 2026 - 08:54 PM (IST)

जैतो (रघुनंदन पराशर): उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक परमदीप सिंह सैनी ने बुधवार को बताया कि रेल यात्रियों के सुविधाजनक आवागमन के लिए रेलवे द्वारा होली के मद्देनज़र निम्नलिखित आरक्षित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जाएगा। रेलगाड़ी संख्या 04664/04663 अमृतसर–पटना–अमृतसर आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस इसमें शामिल है।

आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04664 अमृतसर से पटना के लिए 27.02.2026, 02.03.2026 तथा 05.03.2026 (तीन ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन अमृतसर से सुबह 09:45 बजे प्रस्थान कर लगभग 27 घंटे बाद दोपहर 13:30 बजे पटना पहुँचेगी।

आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 04663 पटना से अमृतसर के लिए 28.02.2026, 03.03.2026 तथा 06.03.2026 (तीन ट्रिप) को चलेगी। यह ट्रेन पटना से शाम 16:00 बजे प्रस्थान कर लगभग 28 घंटे बाद रात्रि 20:00 बजे अमृतसर पहुँचेगी।

यात्रियों की सुविधा के लिए मार्ग में यह आरक्षित स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन दोनों दिशाओं में ब्यास रेलवे स्टेशन, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन, ढंडारी कलां रेलवे स्टेशन, सरहिंद रेलवे स्टेशन, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन, यमुनानगर-जगाधरी रेलवे स्टेशन, सहारनपुर रेलवे स्टेशन, रुड़की रेलवे स्टेशन, मुरादाबाद रेलवे स्टेशन, रामपुर रेलवे स्टेशन, बरेली रेलवे स्टेशन, हरदोई

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

VANSH Sharma

Related News