पंजाब में 14 तारीख तक बड़ी भविष्यवाणी, पढ़ें मौसम विभाग की नई Update

punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 10:55 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब और चंडीगढ़ के मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में आज से 14 फरवरी तक मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है। इस दौरान न तो बारिश की कोई संभावना है और न ही धुंध छाने के आसार जताए गए हैं। हालांकि, दिन के समय तेज हवाएं चलने से लोगों को हल्की ठंड का एहसास हो सकता है।

मौसम विभाग के मुताबिक अमृतसर, गुरदासपुर, पठानकोट, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, होशियारपुर, नवांशहर, लुधियाना, मोगा, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर, मोहाली, पटियाला, संगरूर, बरनाला, मानसा, बठिंडा, फरीदकोट, फिरोजपुर और फाजिल्का समेत राज्य के कई जिलों में अगले दो दिनों तक तेज हवाएं चलने की संभावना है।

विभाग का कहना है कि फिलहाल तापमान में किसी बड़े उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं है, लेकिन 11 फरवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। मौसम साफ रहने के चलते दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की उम्मीद जताई जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News