पंजाब में 24 घंटे अहम! मौसम विभाग ने जारी किया Alert
punjabkesari.in Monday, Jan 26, 2026 - 06:37 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब के मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं और आज शाम से मौसम में बदलाव शुरू होगा। विभाग ने 27 जनवरी को पूरे राज्य में बारिश की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इससे खुले क्षेत्रों में नुकसान की आशंका है।
इसके अलावा 28 से 30 जनवरी तक कुछ जिलों को छोड़कर पंजाब के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट रहेगा। लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने और पेड़ों, बिजली के खंभों व कमजोर ढांचों से दूर रहने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 4 से 7 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखी गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
