पंजाब में बारिश को लेकर आई Latest Update, 12 फरवरी तक ऐसे रहेगा मौसम का हाल...

punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 11:15 AM (IST)

चंडीगढ़/जालंधर: पंजाब-चंडीगढ़ में मौसम का मिजाज अब धीरे-धीरे बदलने लगा है। ठंड के असर में कमी आ रही है और तापमान में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार से लेकर 12 फरवरी तक मौसम साफ और शुष्क रहने की संभावना है। फिलहाल किसी तरह का अलर्ट जारी नहीं किया गया है, हालांकि आज कुछ इलाकों में ठंडी हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक 8 फरवरी की रात से एक नई पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, लेकिन फिलहाल प्रदेश में बारिश के आसार नहीं हैं। वर्तमान में राज्य के विभिन्न जिलों में न्यूनतम तापमान इस प्रकार दर्ज किया गया है—
अमृतसर में 6.3 डिग्री सेल्सियस,
लुधियाना में 8.4 डिग्री सेल्सियस और
पटियाला में 9.5 डिग्री सेल्सियस।

मौसम विभाग का कहना है कि पिछले कुछ वर्षों की तरह इस साल भी बारिश में कमी देखी जा रही है। अब तक प्रदेश में औसत से 34 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। आने वाले दिनों में भी फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। मौसम साफ रहने से जहां लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, वहीं तापमान बढ़ने के कारण दिन के समय हल्की गर्मी का एहसास भी होने लगा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News