Weather Update: कश्मीर में ताजा बर्फबारी, पंजाब-हरियाणा में ठंड से राहत

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 08:42 AM (IST)

श्रीनगर/चंडीगढ़: कश्मीर घाटी में ताजा बर्फबारी ने यहां की वादियों को और भी मनमोहक एवं सुंदर बना दिया है, जिससे पर्यटकों की तादाद में खासा इजाफा देखने को मिल रहा है। 

वहीं पंजाब के कई स्थानों पर शुक्रवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक रहा तथा हरियाणा में यह औसत तापमान के करीब बना रहा। हिमाचल में बर्फबारी तो नहीं हुई लेकिन राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार प्रदेश में 3 नैशनल हाईव समेत करीब 482 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं। 'चिल्ला-ए-करनी की शुक्रवार को हुई समाप्ति के बीच कश्मीर घाटी के अधिकतर हिस्सों में रात के तापमान में बढ़ौतरी दर्ज की गई।

चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री अधिक था जबकि लुधियाना में न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सैल्सियस रहा। हरियाणा के अंबाला में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 2 डिग्री अधिक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News