पंजाब के 14 जिलों में अलर्ट जारी, जानें 4 फरवरी तक के मौसम का हाल

punjabkesari.in Sunday, Feb 01, 2026 - 12:42 PM (IST)

पंजाब डेस्क : फरवरी की शुरुआत के साथ ही पंजाब के मौसम ने करवट ले ली है। पंजाब के 14 जिलों जालंधर, अमृतसर, होशियारपुर, कपूरथला, तरनतारन, नवांशहर, रूपनगर, लुधियाना, पटियाला, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब, संगरूर, गुरदासपुर और पठानकोट में मौसम विभाग ने तेज हवाओं और बिजली चमकने की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया है।    

वहीं आज यानि 1 फरवरी को पठानकोट, रूपनगर, होशियारपुर और नवांशहर में हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही जालंधर, अमृतसर, कपूरथला, होशियारपुर और गुरदासपुर में कल 2 फरवरी को हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद 3 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टर्बेंस सक्रिय हो सकती है जिस कारण फिर मौसम बदलेगा। हालांकि 4 फरवरी को पूरे पंजाब में मौसम के फिर से साफ और सूखा रहने का अनुमान है और बारिश के कोई संकेत नहीं हैं।

आपको बता दें कि पिछले 15 सालों में इस बार जनवरी का महीना सबसे ज्यादा ठंडा रहा और इस दौरान खूब बारिश भी हुई। जनवरी के महीने पंजाब के अधिक्तर जिलों में मानसून की तरह बारिश हुई जिसके बाद AQI में सुधार दर्ज किया गया और लोगों को मौसमी बीमारियों से राहत मिली।  

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News