पंजाब विधानसभा सत्र: पानी की बौछारों से केन्द्रीय मंत्री विजय सांपला की आँख में चोट

punjabkesari.in Tuesday, Mar 20, 2018 - 06:24 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विधानसभा सत्र के शुरू होते ही सैक्टर-25 के रैली ग्राऊंड में अकाली दल की तरफ से विशाल रैली की गई। इस रैली दौरान बड़ी संख्या में अकाली पहुंचे। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ,पूर्व उप मुख्य मंत्री सुखबीर सिंह बादल ,भाजपा पंजाब प्रधान विजय सांपला सहित कई दिग्गज वहां कांग्रेस सरकार का विरोध करने के लिए जुटे। 

 

इस दौरान अकाली नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। इसके बाद अकाली लीडरशिप के नेतृत्व में बड़ी संख्या में  पहुंचे लोगों ने विधानसभा की तरफ कूच करने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उग्र हुए लोगों को काबू करने के लिए लाठीचार्ज के साथ-साथ पानी की बौछारें की। 

 

इस बीच पानी की बौछारों से केन्द्रीय मंत्री व पंजाब भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला के दोनों आंखो में चोट लग गई और बाई आँख में ज्यादा चोट लग गई जिससे उन्हें देखने में तकलीफ हो रही हैं। इसके साथ ही उन्हें दोनों आखों से धुंधला दिखाई दे रहा हैं डॉक्टर ने कहा कि सूजन और खून के धब्बे हटने के बाद ही पता लग पायेगा की कितनी चोट लगी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Punjab Kesari

Recommended News

Related News