रेल यात्रियों के लिए अहम खबर! Vande Bharat एक्सप्रेस ट्रेन को मिला नया ठहराव

punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 08:08 PM (IST)

जैतो ( रघुनंदन पराशर ): वंदे भारत में सफर करने वालों के लिए अहम खबर सामने आ रही है।  उत्तर रेलवे के फिरोजपुर रेल मंडल द्वारा वीरवार को जारी प्रैस विज्ञप्ति में कहा कि रेलवे विभाग ने रेलयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 26462/26461 फिरोजपुर कैंट - दिल्ली - फिरोजपुर कैंट वाया बठिंडा का बरनाला रेलवे स्टेशन पर ठहराव प्रदान किया जा रहा है। यह ठहराव 20 फरवरी 2026 से प्रायोगिक आधार पर प्रदान किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News