पंजाब में बारिश को लेकर आई नई Update, 15 जिलों के लिए अलर्ट जारी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 04, 2026 - 12:35 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में एक बार फिर धुंध का असर दिखाई दे रहा है। आज सुबह राज्य के खुले इलाकों में धुंध के कारण आवाजाही प्रभावित रही। मौसम विभाग ने पंजाब के 15 जिलों में घनी धुंध का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं पिछले 24 घंटे में तापमान में हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। विभाग ने 9 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना जताई है, हालांकि उस समय तक मौसम साफ रहने की संभावना है।

धुंध से प्रभावित 15 जिले
जिला अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, संगरूर, पटियाला, बरनाला, मानसा, फाजिल्का, फिरोजपुर, फरिदकोट, मोगा, श्री मुक्तसर साहिब और बठिंडा में भारी धुंध को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

तापमान में गिरावट
पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में 1 से 4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई है। सबसे कम तापमान अमृतसर में 4.6 डिग्री रहा। राज्य के सभी जिलों में तापमान 9 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंड बनी हुई है।  वहीं अधिकतम तापमान में भी हल्की गिरावट दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान मानसा में 22.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News