Punjab : राजपुरा में युवक पर Firing, गोलियां से दहला इलाका!

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 07:52 PM (IST)

पंजाब डैस्क : पंजाब के पटियाला जिले में स्थित राजपुरा में देर शाम सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां बाइक सवार बदमाशों ने एक आप्रवासी युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। घटना राजगढ़ में एक होटल के सामने की बताई जा रही है।
घायल युवक की पहचान पारस के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से गोलियों के कई खोल बरामद किए गए हैं।

गंभीर रूप से घायल पारस को तुरंत इलाज के लिए चंडीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।   वहीं घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जता रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News