‘पंजाब में रैफरैंडम 20-20 के लग रहे होर्डिंग्स के जिम्मेदार CM कैप्टन’

Monday, Feb 04, 2019 - 11:35 AM (IST)

मोहाली(नियामियां) : पंजाब में झूठ की बैसाखियों पर चल रही कांग्रेस सरकार की गलत नीतियों के कारण पंजाब में एक बार फिर आतंकवाद आ सकता है। क्योंकि पंजाब में रैफरैंडम 20-20 के लग रहे होर्डिंग्स इस बात को साबित कर रहे हैं कि राज्य का माहौल खराब करने का जिम्मेदार कोई और नहीं सिर्फ कैप्टन अमरेंद्र सिंह ही है। यह आरोप आज भाजपा किसान मोर्चा के ऑल इंडिया सचिव व जम्मू-कश्मीर के इंचार्ज सुखमिंदर पाल सिंह ग्रेवाल ने लगाए। 

कई साल पहले पंजाब में आतंकवाद के दौरान जिन जवानों व नौजवानों की जान गई, उसका संताप पंजाब की माताओं ने भोगा है। कांग्रेस सरकार की शुरू से हिंदु-सिख भाईचारे को लड़ाने की साजिश पंजाब में शांति भंग करती आई है। आज उसी साजिश के तहत कैप्टन अमरिंदर सिंह पंजाब को बर्बाद करने की कगार पर आ पहुंचा है। कैप्टन गांधी परिवार की तर्ज पर पंजाब में भी अंग्रेजों वाली नीति ‘फूट डालो और राज करो’ अपनाए हुए हैं। 

Priyanka rana

Advertising