BKI मॉड्यूल के 2 आतंकी जालंधर से गिरफ्तार, ट्रैवल एजेंट के घर पर 2 बार की थी फायरिंग

punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 06:09 PM (IST)

जालंधर : काउंटर इंटेलीजैंस (सीआई) जालंधर ने जबरन वसूली और फायरिंग मामले में शामिल बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) मॉड्यूल के 2 मुख्य सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .32 बोर पिस्तौल, मैगजीन और 8 कारतूसों बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह उर्फ सन्नी और रावल दोनों निवासी गांव कुलम, एसबीएस नगर के रूप में हुई है। 

शुरूआती जांच से पता लगा है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी बीकेआई से जुड़े विदेशी हैंडलर गोपी नवांशाहरीया, जस्सी कुलम और सुशांत चोपड़ा के निर्देशों पर काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि जांच के अनुसार, आरोपियों ने जबरन वसूली के लिए गढ़शंकर क्षेत्र में एक ट्रैवल एजेंट के घर पर 2 बार गोलीबारी की थी।
 
खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीआई जालंधर की टीमों ने जालंधर-अमृतसर हाईवे से जालंधर के सुरानस्सी में लिदड़ां अंडरब्रिज के नजदीक बीकेआई से जुड़े दोनों आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार कर लिया। मॉड्यूल के आगे-पिछले संबंधों का पता लगाने और इसके अन्य सदस्यों की पहचान करने के लिए जांच जारी है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News