दिनदहाड़े PRTC बस लूट: रंधावा ने पंजाब सरकार पर उठाए तीखे सवाल
punjabkesari.in Tuesday, Feb 24, 2026 - 12:10 AM (IST)
पंजाब डैस्क : पंजाब में दिनदहाड़े पी.आर.टी.सी. बस के साथ हुई लूट की घटना ने कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वारदात के बाद विपक्ष ने राज्य सरकार को घेरते हुए कहा है कि अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं और अब वे खुलेआम सरकारी बसों को निशाना बना रहे हैं।
विपक्षी नेता सुखजिंद्र रंधावा ने कहा है कि सड़क पर चल रही सरकारी बस को लूटना कोई सामान्य घटना नहीं है। उनका आरोप है कि अपराधियों ने सिर्फ बस को नहीं, बल्कि इसके जरिए सरकार की व्यवस्था और सुरक्षा तंत्र को भी चुनौती दी है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री Bhagwant Mann से हस्तक्षेप की मांग की गई है। विपक्ष ने सरकार से यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है।
घटना के बाद आम लोगों में भी भय और चिंता का माहौल है। यात्रियों का कहना है कि यदि दिनदहाड़े सार्वजनिक परिवहन सुरक्षित नहीं है, तो आम नागरिकों की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लगना स्वाभाविक है।

