सीबीआई कार्यालय के बाहर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन

Friday, Oct 26, 2018 - 02:51 PM (IST)

 चंडीगढ़: सीबीआई निदेशक आलोक वर्मा के मामले को लेकर चंडीगढ़ सीबीआई  कार्यालय के बाहर पंजाब, हरियाणा व चंडीगढ़ के कांग्रेस नेताओं ने जमकर रोष प्रदर्शन किया। कांग्रेसी जैसे ही सीबीआई  कार्यालय के नजदीक जाने लगे पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इसके बावजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन जारी रखा और बेरिकेट्स तोड़ते हुए आगे बढ़ते रहे। कांग्रेस नेताओं को रोकने के लिए पुलिस को पानी की बौछारें छोड़नी पड़ी।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राफेल खरीद की जांच कर रहे आलोक वर्मा को जबरदस्ती छुट्टी पर भेजे जाने के विरोध में यह विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सीबीआइ अधिकारियों को लंबी छुट्टी पर भेजना जनता को भ्रमित करने की कोशिश है। केंद्र सरकार राफेल विमान डील से ध्यान हटाने के लिए सारी हदें लांघ रही है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र सरकार तानाशाही पर उतर आई है।

bhavita joshi

Advertising