पुलिस पार्टी के साथ धक्का-मुक्की और गाली गलौच करने पर मामला दर्ज

Friday, Apr 20, 2018 - 05:59 PM (IST)

राजपुरा (चावला): पुलिस थाना शंभु में एएसआई बूटा सिंह बेल्ट नंबर 793/पीटीएल ने शिकायत दर्ज करवाई है कि वह समेत पुलिस थाना शम्भु में 03.01.2018 को आई पी सी की धारा 420,120-बी के तहत  दर्ज मामले के दोषी चेतन सिंह को पकडऩे के लिए गावं सलीमपुर शेखां गए थे वहां उन्होंने दोषी को काबू भी कर लिया था पर इतने में दोषी की बहिन बीबो मौके पर आ गई और पुलिस पार्टी के साथ गाली गलौच करने लगी इतने में इनके द्वारा बुलाए गए और भी लोग आ गए और पुलिस के साथ धक्का-मुक्की करने लगे और इस बीच मौके का फायदा उठा कर दोषी चेतन सिंह पुलिस की गिरफ्त से निकल कर फरार हो गया।

इस शिकायत के आधार पर शम्भू पुलिस ने गावं सलेमपुर शेखां वासियों चेतन सिंह पुत्र रतन सिंह,करनैल सिंह पुत्र बुध सिंह,हरजीत कौर पत्नी चेतन सिंह,बीबो पत्नी गज्जन सिंह,पम्मा पुत्र गुरदीप सिंह,पालु पुत्र दलेर सिंह ,15 अज्ञात औरतों और 25-30 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आई पी सी की धारा 186,353,225,225,332,149 के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है  
 

Punjab Kesari

Advertising