पुलिस ने महिला को जीप की छत पर बैठाकर घुमाया, केस दर्ज

Saturday, Sep 29, 2018 - 02:58 PM (IST)

चंडीगढ़: अमृतसर के गांव शहजादा में 25 सितंबर को क्राइम ब्रांच की टीम ने महिला को जीप की छत पर बैठाया, उसी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बता दें कि महिला छत से 3 कि.मी दूर जाकर गिरकर चोटिल हो गई थी। इंस्पेक्टर के बयान पर अब इस मामले में महिला समेत सात लोगों पर केस दर्ज किया गया है। 

महिला को मजीठा के अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। महिला की हालत खतरे से बाहर है। अमृतसर रूरल पुलिस ने महिला के बयान पर पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इंस्पेक्टर के बयान पर महिला समेत कुल सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 
 

bhavita joshi

Advertising