बेटियों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर Post करने से पहले हो जाएं Alert! हैरान कर देगी खबर

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 09:29 AM (IST)

जालंधर (वरुण): अगर आप की बेटियां सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर खुद की तस्वीरें अपलोड करती हैं तो जरा सावधान हो जाए। शहर में एक ऐसा ग्रुप एक्टिव है जो खास करके नाबालिग बच्चियों के सोशल मीडिया अकाऊंट्स खंगाल कर उसमें से उनकी तस्वीरें चुरा कर ए.आई. एप से चेहरा लगा अश्लील वीडियो बना वायरल कर रहा है। इतना ही नहीं, यह अपराधी वीडियो वायरल करने से पहले बच्चियों के परिजनों को फोन करके उन्हें ब्लैकमेल करते हैं और अगर कोई पैसे नहीं देता तो बच्चियों की अश्लील वीडियो वायरल कर दी जाती है।

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस के पास शहर के अलग-अलग इलाकों से करीब आधा दर्जन से ज्यादा शिकायतें आई हैं। शिकायत करने वाले अभिभावकों ने पुलिस अधिकारियों को शिकायतें दी हैं कि कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी नाबालिग बच्चियों की तस्वीरें लगा कर ए.आई. एप से अश्लील वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि कई अभिभावकों के पास उक्त अपराधियों के फोन भी आए जिन्होंने वीडियो डीलिट करने के नाम पर उनसे पैसों की मांग की और पैसे देने से मना करने पर वीडियो वारयल कर दी गई।

पुलिस ने शिकायतें मिलने के बाद दर्ज की एफ.आई.आर., आरोपियों की तलाश शुरू
पुलिस के पास जैसे ही उक्त शिकायतें आईं तो मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत शिकायतों को साइबर क्राइम सेल को मार्क कर दी गई। साइबर क्राइम सेल ने इस मामले में अज्ञात लोगों खिलाफ 67बी आई.टी. एक्ट अधीन केस दर्ज कर लिया है। साइबर क्राइम सेल के इंचार्ज अजैब सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल होने पर तुरंत रोक लगा दी गई है। उन्होंने कहा कि चाहे फेक अकाऊंट से ही वीडियो वायरल न की गई हो, वह आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करेंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News