पंजाब केसरी पर GST रेड शर्मनाक कार्रवाई, परमिंदर सिंह बराड़ ने कहा- मीडिया को डराने की खुली कोशिश
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:15 PM (IST)
पंजाब डेस्क : पंजाब केसरी ग्रुप के लुधियाना और जालंधर स्थित दफ्तरों पर की गई GST रेड को लेकर सियासत गरमा गई है। बीजेपी नेता परमिंदर सिंह बराड़ ने इस कार्रवाई को शर्मनाक बताते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर मीडिया को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

परमिंदर सिंह बराड़ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि यह रेड मीडिया को डराने की एक खुली कोशिश है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद भगवंत मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी सरकार स्वतंत्र पत्रकारिता को निशाना बना रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी भी लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी मीडिया की आवाज को दबाने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं करेगा। बराड़ ने स्पष्ट किया कि वे प्रेस की स्वतंत्रता के साथ मजबूती से खड़े हैं और सरकार की इस कार्रवाई का विरोध किया जाएगा।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
