परगट का कांग्रेस में स्वागत: कैप्टन

punjabkesari.in Thursday, Jul 21, 2016 - 01:51 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को यह कहकर पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी कि पूर्व भारतीय हॉकी टीम कप्तान परगट सिंह का पार्टी में शामिल होने के लिए स्वागत है। अकाली दल ने मंगलवार को जालंधर पूर्व से विधायक परगट सिंह को अनुशासनहीनता के चलते निलंबित कर दिया और कहा गया है कि वह आप में शामिल होंगे। सिद्धू का कांग्रेस में स्वागत है, यह कहने के एक दिन बाद उन्होंने कहा, ‘‘परगट का कांग्रेस में स्वागत है। मैंने नवजोत सिंह सिद्धू से कहा है कि अगर वह जुडऩा चाहते हैं तो हमारे साथ आ सकते हैं।
 
परगट सिंह केवल शानदार खिलाड़ी ही नहीं थे, जब मैं राज्य में मुख्यमंत्री था वह पंजाब में मेरे खेल निदेशक थे। हमने साथ काम किया है।’’ अमरिंदर अब सिद्धू और परगट दोनों को लुभा रहे हैं हालांकि उन्होंने बुधवार को कहा कि कांग्रेस औपचारिक रूप से दोनों को लेकर कुछ नहीं कर रही। 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News