5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो नाइजीरियन गिरफ्तार, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में करते थे सप्लाई

punjabkesari.in Thursday, Mar 30, 2017 - 03:42 PM (IST)

मोहाली:  मोहाली पुलिस एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दो विदेशी नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की है जिसकी कीमतलाखों में नहीं बल्कि करोड़ों में  है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत पांच करोड़ रुपए है। पकड़े गए दोनों आरोपियों में से एक महिला और एक पुरुष है। जिनकी पहचान नाइजीरिया से नेबुज़ नाइगर और युगांडा से हीलान के रूप में की गई है। 

मोहाली एस.एस.पी. कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि दो दिन पहले दो महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था जिनसे पुलिस ने 500 ग्राम हेरोइन बरामद की थी, जिसकी कीमत 2.5 करोड़ रुपए थी। पकड़े गए तीनों आरोपी चंडीगढ़, मोहाली और पंचकुला में सक्रिय थे। 

2011 में टूरिस्ट वीजा पर आए थे इंडिया...
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी टूरिस्ट वीजा पर इंडिया आए थे। हीलान टूरिस्ट वीजा पर पहले 2011 में तीन महीने व फिर फरवरी 2016 में छह महीने के लिए आई थी। दूसरा भी टूरिस्ट वीजा पर आए थे।

स्टूडेंट्स और होटलों को बेचते थे हेरोइन...
पता चला है कि इस गिरोह का नेटवर्क काफी सक्रिय है। वह पंजाब, चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में कॉलेज के स्टूडेंट्स, होटलों व क्लबों को हेरोइन की सप्लाई करते थे। यह नेटवर्क काफी बड़े स्तर पर फैला हुआ है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में कई और लोग पकड़े जाएंगे।

राजस्थान व मध्य प्रदेश से लाते थे हेरोइन...
पुलिस जांच में सामने आया है था यह लोग राजस्थान व मध्यप्रदेश से हेरोइन लाते थे। इसके बाद वह दूसरी जगह सप्लाई करते थे। वहीं, पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अब तक इस केस में साढ़े सात करोड़ की हेरोइन पकड़ी जा चुकी है।

दोनों आरोपी स्थानीय अदालत में पेश किया गया। जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। यहां मामला मटौर पुलिस स्टेशन में एन.डी.पी.एस. अधिनियम की धारा 21, 22, 25, 61 और 85 के तहत दर्ज किया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News