पंजाबियों के लिए नई मुश्किल! Donald Trump के नियमों ने बढ़ाई चिंता

punjabkesari.in Monday, Feb 23, 2026 - 03:00 PM (IST)

पंजाब डेस्क: अमेरिका जाने वाले पंजाबियों के लिए चिंता भरी खबर सामने आई है। दरअसल, Donald Trump प्रशासन के तहत एक नया फैसला सामने आया है, जिसने खासकर पंजाबी ट्रक ड्राइवरों की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अमेरिका के परिवहन मंत्री Sean Duffy ने घोषणा की है कि अब पूरे देश में कमर्शियल ड्राइविंग लाइसेंस (CDL) से जुड़े सभी टेस्ट केवल अंग्रेजी भाषा में ही होंगे। अमेरिका में भारी संख्या में पंजाबी ट्रक ड्राइवर काम करते हैं, जिनके लिए ये नियम नया पंगा खड़ सकता है। 

सरकार का तर्क है कि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ड्राइवरों का अंग्रेजी समझना और बोलना आवश्यक है। पहले California समेत कई राज्यों में CDL परीक्षा पंजाबी, हिंदी, स्पेनिश सहित कई भाषाओं में देने की सुविधा थी, लेकिन नए नियमों के तहत यह विकल्प समाप्त कर दिए गए हैं। अब सभी आवेदकों को परीक्षा अंग्रेजी में ही पास करनी होगी। परिवहन मंत्री Sean Duffy ने कहा, "जब कोई 80,000 पाउंड का भारी ट्रक चला रहा हो, तो उसे सड़कों पर लगे अंग्रेजी साइन समझने और पुलिस अधिकारियों से बातचीत करने में सक्षम होना चाहिए।" इसे सुरक्षा से जुड़ा कदम बताया गया है, न कि राजनीतिक फैसला।

नए आदेशों के अनुसार, यदि सड़क जांच के दौरान कोई ड्राइवर अंग्रेजी में संवाद करने में असमर्थ पाया जाता है, तो उसे तुरंत ‘आउट-ऑफ-सर्विस’ किया जा सकता है, यानी वह आगे वाहन नहीं चला सकेगा। साथ ही नियमों के उल्लंघन के आरोप में सैकड़ों ड्राइविंग स्कूलों पर भी कार्रवाई की गई है। अमेरिका के ट्रकिंग कारोबार में बड़ी संख्या में पंजाबी समुदाय के लोग कार्यरत हैं। ऐसे में यह बदलाव खासतौर पर उन युवाओं के लिए चुनौती बन सकता है, जिनकी अंग्रेजी पर पकड़ कमजोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि आगे बढ़ने के लिए भाषा कौशल मजबूत करना अब अनिवार्य होता जा रहा है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News