(Photos) क्या आप जानते हैं नवजोत सिंह सिद्धू की ग्लैमरस बेटी राबिया को? इन चीजों का रखती हैं शौक...

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2017 - 06:06 PM (IST)

चंडीगढ़: फाइनली नवजोत सिंह सिद्धू ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। वैसे तो सिद्धू बहुत पहले से ही राजनीति से जुड़े हुए हैं। पहले वे पंजाब भाजपा के साथ जुड़े हुए थे लेकिन अब उन्होंने कांग्रेस का हाथ थाम लिया। उन्होंने करियर का डेव्यू क्रिकेट जगत से किया। नवजोत सिंह सिद्धू भारतीय क्रिकेट टीम दिग्गज खिलाड़ी रह चुके हैं। क्रिकेट खेलना छोड़ा लेकिन क्रिकेट से जुड़े रहे कमेंटेटर के तौर पर। जिसके बाद राजनेता बन गए और राजनीति में अपनी धाक जमाई। गजब की शेरों-शायरी और ठोको-ठोको बोलने वाले नवजोत सिंह सिद्धू द कपिल शर्मा शो से जुड़ गए इस कारण उन्हें हर कोई जानता है। 

पत्नी रही चुकी हैं विधायक...
अब बात करते हैं उनके परिवार की। नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डा. नवजोत कौर सिद्धू, वे बहुत पहले से ही राजनीति से जुड़ी हुई हैं। पत्नी नवजोत कौर पंजाब से विधायक रह चुकी हैं। पहले वह भी भाजपा में थी, लेकिन 2016 में उन्होंने कांग्रेस ज्वॉइन कर ली।

सिद्धू की हैं एक बेटी और एक बेटा...
सिद्धू का एक बेटा और एक बेटी है। बेटे का नाम करन सिद्धू और बेटी राबिया सिद्धू है। राबिया सोशल मीडिया में अपने ग्लैमरस लुक के कारण चर्चित रहती हैं। 

राबिया को है मॉडलिंग का क्रेज...
सिद्धू की फैमिली में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं। राबिया करीब साल भर पहले तब चर्चा में आईं जब उन्होंने अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की थी। सिद्धू की बेटी राबिया ने लंदन में पढाई की है। उनकी बेटी राबिया सिद्धू फैशन और पार्टीज की शौकीन है। राबिया की रुचि फैशन डिजाइनिंग में हैं और वह एक फैशन डिजाइनर बनना चाहती हैं। 

राबिया लंदन में कर रही है पढ़ाई...
सिद्धू की बेटी राबिया की शुरुआती स्टडीज यादविंद्र पब्लिक स्कूल पटियाला से हुई है। 2009 से 2013 के दौरान उन्होंने पाथवेज वल्र्ड स्कूल से पढ़ाई की है। इसके बाद 2013 में राबिया ने सिंगापुर के लसल्ले कॉलेज ऑफ द आट्र्स में फैशन डिजाइन कोर्स में एडमिशन लिया। फिलहाल वो इस्ट्यूटो मारंगोनी कॉलेज लंदन में पढ़ाई कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News