Jalandhar में आप नेता की ह+त्या पर बोले राजा वड़िंग, "AAP ने जंगल राज में धकेला पंजाब"

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 11:24 AM (IST)

लुधियाना: आज सुबह-सुबह जालंधर के मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता लक्की ओबराए की सरेआम गोली मारकर हत्या किए जाने पर राजा वड़िंग ने आम आदमी पार्टी सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया है।

PunjabKesari

पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और लुधियाना से सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लक्की ओबराए हत्याकांड पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के शासन में पंजाब में कोई भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि वह पहले भी बार-बार इस बात की चेतावनी देते रहे हैं। ‘आप’ ने पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया है, जहां कोई भी सुरक्षित नहीं है।

राजा वड़िंग ने ट्वीट किया, “पंजाब में आम आदमी पार्टी के शासन में कोई भी सुरक्षित नहीं है। हम बार-बार इस बात की चेतावनी देते आ रहे हैं। ‘आप’ ने पंजाब को जंगलराज में धकेल दिया है।”


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News