Punjab: 31 साल से चल रहा था फरार! खालिस्तान कमांडो फोर्स का मोस्ट वांटेड आतंकी गिरफ्तार
punjabkesari.in Thursday, Feb 19, 2026 - 09:19 PM (IST)
पंजाब डेस्क: 31 साल से फरार चल रहे खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़े एक आतंकी को पुलिस ने आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान सुखविंदर सिंह ढिल्लों के रूप में हुई है। उसे पंजाब के मोहाली से संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश एटीएस और नोएडा पुलिस ने मिलकर की। पुलिस टीम को आरोपी की लोकेशन की गुप्त सूचना मिली थी, जिसके बाद छापेमारी कर उसे हिरासत में ले लिया गया। आरोपी पर वर्ष 1993 में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद से वह फरार चल रहा था। लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियां उसकी तलाश कर रही थीं।
सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का संबंध प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स से बताया जा रहा है। उसे पूछताछ के लिए संबंधित एजेंसियों के हवाले किया गया है, ताकि उसके नेटवर्क और पुराने मामलों के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। आरोपी को मोहाली से गिरफ्तार किए जाने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इसे बड़ी सफलता बताया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
