मोदी 27 जनवरी को जालंधर में रैली को करेंगे संबोधित

Monday, Jan 23, 2017 - 09:52 PM (IST)

जालंधर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पंजाब विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों के समर्थन में 27 जनवरी को यहां रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय उपप्रधान प्रभात झा और राज्य भाजपा अध्यक्ष विजय सांपला ने पार्टी के अन्य नेताओं तथा पुलिस प्रशासन के साथ रैली स्थल का दौरा कर तैयारियों तथा सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। 

इस अवसर पर श्री सांपला ने बताया कि रैली में पंजाब के मुख्यमंन्त्री प्रकाश सिंह बादल और उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल भी उपस्थित रहेंगे। पुलिस आयुक्त अर्पित शुक्ला ने बताया कि रैली के लिए कड़े सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने बताया कि अर्धसैनिक बलों की छह कंपनियां तथा पंजाब पुलिस के एक हजार जवानों को तैनात किया जायेगा।  

Advertising