पंजाब में चमकी आगरा के व्यक्ति की किस्मत, 20 रुपए में बना लखपति

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 05:28 PM (IST)

पंजाब डेस्क: आगरा से पंजाब आए व्यक्ति की 20 रुपए ने किस्मत बदल दी। व्यक्ति ने सोचा भी नहीं होगा कि वह लखपति बन जाएगा। जानकारी के मुताबिक, पंजाब सरकार द्वारा संचालित पंजाब स्टेट डियर-20 मंथली लॉटरी से व्यक्ति 11 लाख रुपए का ईनाम जीत कर लखपति बन गया है।

 

इस संबंधी जानकारी देते हुए ताले सिंह निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) ने बताया कि वह  सोलर प्लांट लगाने के लिए फाजिल्का में पिछले डेढ़ महीने से रह रहा है। इस दौरान वह अकसर बाजार में राशन व अन्य सामान लेने के लिए मेहरिया बाजार में जाता रहता है। इस बीच उसने बाजार में रूपचंद नामक लॉटरी की दुकान से 20 रुपए का टिकट खरीदा, जिसमें उसका पहला ईनाम 11 लाख रुपए निकल आया। विजेता ताले सिंह ने बताया कि उसने ये टिकट सिर्फ शौकिया तौर पर ली थी, लेकिन उसने नहीं पता था कि उसका पहला ईनाम निकल जाएगा। अब वह इन पैसों को अपने बच्चों की पढ़ाई पर लगाएगा।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News