"भगवंत मान उड़ गया..", मजीठिया ने Rubicon के Sunroof से निकलकर उड़ाए कबूतर

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 02:55 PM (IST)

पंजाब डेस्कः शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया सोमवार को पूरे लाव-लश्कर के साथ अमृतसर पहुंचे। सुबह करीब 9 बजे मजीठिया चंडीगढ़ से अकाली कार्यकर्ताओं के साथ अमृतसर के लिए रवाना हुए।

रास्ते में कुछ अकाली कार्यकर्ताओं ने बिक्रम सिंह मजीठिया को सफेद रंग के कबूतर भेंट किए। मजीठिया ने अपनी Rubicon गाड़ी के Sunroof  से बाहर निकलकर उन कबूतरों को उड़ाते हुए कहा—“भगवंत मान उड़ गया।” मजीठिया के ये शब्द सुनते ही सभी कार्यकर्ता जोश से भर गए और उन्होंने भी मजीठिया के सुर में सुर मिलाते हुए नारे लगाए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News