महाशिवरात्रि पर महादेव का आशीर्वाद: छोटी सी दुकान चलाने वाले शख्स ने जीती 3 करोड़ की Lottery

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 12:15 PM (IST)

लुधियाना(गीतांजलि): मोगा जिले के निहाल सिंह वाला निवासी महिंदर सिंह की किस्मत अचानक बदल गई। जो व्यक्ति अब तक छोटी सी दुकान पर चूल्हा ठीक कर रोज़ी-रोटी कमाता था, वह अब 3 करोड़ रुपये की लॉटरी जीतकर करोड़पति बन गया है। उसे पंजाब स्टेट महा शिवरात्रि बंपर 2026 में यह इनाम मिला है।

महिंदर सिंह ने बताया कि हाल ही में उनके बेटे की शादी हुई थी। वह परिवार के साथ गुरुग्राम के कुलदेवी मंदिर में दर्शन करने गए थे। वापस लौटते समय वे पटरां मार्केट में चश्मा ठीक करवाने रुके। वहीं पास में लगे लॉटरी स्टॉल से उन्होंने एक टिकट खरीद लिया। महिंदर सिंह भगवान शिव के भक्त हैं और मानते हैं कि महाशिवरात्रि पर उन्हें यह इनाम मिला है, जो भगवान की कृपा है। उन्होंने बताया कि वे पहले भी कभी-कभी लॉटरी खरीदते थे, लेकिन इतनी बड़ी जीत की उन्होंने कभी उम्मीद नहीं की थी।

लुधियाना में लॉटरी डिस्ट्रीब्यूटर द्वारा सम्मानित किए जाने के दौरान महिंदर सिंह भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि वह मेहनत करके गुजारा करते हैं और यह पैसा भगवान की देन है। इसलिए वह इस इनामी राशि का एक बड़ा हिस्सा समाज सेवा और अच्छे कामों में खर्च करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News