लॉरैंस गैंग के हरि बॉक्सर का पाकिस्तानी डॉन को खुला चैलेंज, हथियारों संग वीडियो वायरल

punjabkesari.in Saturday, Feb 14, 2026 - 08:49 AM (IST)

अमृतसर: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय गैंगों के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आया है। कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के सदस्य हरि बॉक्सर ने सोशल मीडिया पर 4 मिनट से अधिक का एक वीडियो जारी कर पाकिस्तान स्थित डॉन शहजाद भ‌ट्टी की खुली धमकी दी हैं। वीडियो में वह अत्याधुनिक हथियार लहराते हुए भट्टी को सीधे चेतावनी देता दिखाई दे रहा है।

वीडियो में हरि बॉक्सर ने कहा कि "भौंक मत, जिस दिन मन किया सिर धड़ से जुदा कर देंगे। उसने लॉरिस को अपन 'बाप' बताते हुए कहा कि  " लॉरेंस पहले भी बाप थी और आगे भी रहेगा।" यह बयान भट्टी द्वारा पहले जारी किए गए कथित चुनौतीपूर्ण वीडियो के जवाब में सामने आया है। बताया जा रहा है कि शहजाद भ‌ट्टी पहले लॉरैंस गैंग से जुड़ा रहा, लेकिन बाद में दोनों के रास्ते अलग हो गए और दुश्मनी खुलकर सामने आ गई। हाल ही में पुर्तगाल में भ‌ट्टी पर हुए हमले की जिम्मेदारी भी लॉरेंस गैंग ने ली थी, जिससे दोनों गुटों के बीच टकराव और गहरा गया है।

सूत्रों के अनुसार, भट्टी को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी से जुड़ा माना जाता है और उस पर पंजाब में ड्रग्स व आतंकी मॉड्यूल चलाने के आरोप लगते रहे है। हालांकि इन आरोपों की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है। पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजैंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News