तरनतारन के लॉ कॉलेज में लड़की को गोली मारने वाले लड़के की मौ+त

punjabkesari.in Thursday, Feb 12, 2026 - 10:31 AM (IST)

तरनतारन(रमन): तरनतारन के  लॉ कॉलेज में पढ़ने वाली लड़की की गोली मारकर हत्या करने और फिर खुद को गोली मारने वाले युवक प्रिंस की बुधवार को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में मौत हो गई।

PunjabKesari

गौरतलब है कि प्रिंस के सिर में गोली लगी थी, जो शरीर के आर-पार हो गई थी, जिससे उसकी हालत शुरू से ही काफी गंभीर थी। अस्पताल प्रशासन ने प्रिंस की जान बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं होने पर उसकी मौत हो गई। गुरु नानक देव अस्पताल के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. करमजीत सिंह ने बताया कि जब प्रिंस को अस्पताल लाया गया था, तब भी उसकी हालत काफी नाजुक थी। कल शाम से उसका ब्लड प्रेशर लगातार कम हो रहा था और सांस लेने में दिक्कत होने पर उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था। ICU में डॉक्टरों की स्पेशल टीम ने लगातार कोशिश की, लेकिन उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News