पंजाब केसरी के हक में उतरे कुंवर विजय प्रताप, कहा-''सरकार ने सभी विभाग इस काम में लगाए''
punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 06:58 PM (IST)
पंजाब डैस्क : अमृतसर उत्तरी से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक कुंवर विजय प्रताप ने अपनी ही पार्टी पर तीखे तंज कसे हैं। उन्होंने कहा है कि सरकार की ओर से पंजाब केसरी अखबार के खिलाफ मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं।
कुंवर विजय प्रताप ने कहा कि सिर्फ अखबार ही नहीं, बल्कि इसके प्रबंधकों और संपादकों पर भी केस दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के जितने भी विभाग हैं, सभी को इसी काम के लिए लगा दिया गया है।
