PM मोदी के जालंधर दौरे से पहले शहर के तीन नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की आई Mail, मचा हड़कंप

punjabkesari.in Saturday, Jan 31, 2026 - 11:49 AM (IST)

जालंधर : जालंधर के नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आते ही शहर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार ई-मेल के माध्यम से कैम्ब्रिज, एम.जी.एन. और पुलिस डी.ए.वी. स्कूलों को धमकी भेजी गई है। वहीं राहत की बात ये रही कि आज शहर के स्कूलों में छुट्टी के कारण स्कूलों में बच्चे नहीं थे। इसे लेकर खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। इस दौरान पुलिस और बम निरोधक दस्तों द्वारा स्कूलों की चैकिंग की जा रही है और इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर दी गई है। 

आपको बता दें कि कल यानि एक फरवरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जालंधर दौरे पर हैं इससे पहले शहर में बम धमाके की खबर से हड़कंप पर गया है और प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ गया है। 

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News