आतिशी मामले में पंजाब के DGP, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी व CP जालंधर को नोटिस जारी
punjabkesari.in Saturday, Feb 21, 2026 - 07:37 PM (IST)
जालंधर : दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी की वीडियों के मामले में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी अलोक शेखर, पुलिस कमिशनर धनप्रीत कौर को समन जारी किया है। इसी के साथ विधानसभा सचिवालय ने समन जारी करके 27 फरवरी दोपहर 3 बजे पेश होने के आदेश दिए है। हालांकि पंजाब के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) आलोक शेखर और राज्य पुलिस प्रमुख गौरव यादव ने बताया कि आतिशी की कथित टिप्पणियों के वीडियो क्लिप के संबंध में दर्ज एफआईआर के बारे में उनके जवाबों की राज्य सरकार द्वारा जांच की जा रही है। बता दें कि इस मामले में एफआईआर जालंधर में दर्ज की गई थी।



