Jalandhar: कार सवार 3 युवकों की दर्दनाक मौ+त, मंजर देख सहमे लोग
punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 04:06 PM (IST)
गोराया/फगवाड़ा (मुनीश): पंजाब में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार गोराया-फगवाड़ा नेशनल हाईवे-44 पर एक कार बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई और फिर दूसरी साइड में जाकर टाटा 407 टिपर से जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसा इतना भीषण था कि कार और टिपर के परखच्चे उड़ गए। बताया जा रहा है कि युवक फगवाड़ा से गोराया की ओर जा रहे थे। इसी दौरान नेशनल हाईवे-44 पर कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और डिवाइडर पार करते हुए टाटा 407 टिप्पर से जोरदार भिड़ंत हो गई।

मृतकों की पहचान अरमान महिमी, साहिब मोहम्मद और दलजीत भट्टी के रूप में हुई है, जो फिल्लौर के गांव मठड्डा कलां के रहने वाले थे। हादसे में कार चालक विजय कुमार घायल हो गया है। जानकारी के मुताबिक अरमान दो बहनों का इकलौता भाई था और 12वीं कक्षा का छात्र था। वहीं साहिब मोहम्मद एसी मैकेनिक का काम करता था, जबकि दलजीत भट्टी सैलून का काम करता था। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
