आज इंसान घमंड में भगवान को भूलता जा रहा है : रविनंदन शास्त्री

Saturday, Aug 24, 2019 - 09:48 AM (IST)

ये नहीं देखा तो क्या देखा (VIDEO)
जालंधर:
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में श्री गीता मंदिर मॉडल टाऊन में चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा के छठे दिवस की कथा करते हुए रविनंदन शास्त्री ने गोवर्धन पूजन की कथा व भगवान श्री कृष्ण की अन्य सुंदर लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि आज इंसान घमंड में भगवान को भूलता जा रहा है, जिसके कारण ही आज सारा विश्व चिंतित है। भगवान की कृपा तब ही होती है जब जीव सब कुछ छोड़ कर भगवान की शरण में आता है। सारी दुनिया का पालन-पोषण भगवान कर रहे हैं। भगवान को अपने भक्त का इंतजार रहता है। हमें शास्त्र के अनुसार चलना चाहिए। आज गलत खानपान के कारण ही लोगों की सेहत खराब हो रही है। हिंदू धर्म का प्रमाण उसके शास्त्र हैं जोकि भगवान का प्रमाण देते हैं। मुख्य मेहमान के रूप में शामिल हुए विधायक राजिंद्र बेरी ने मंदिर कमेटी द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और उन्हें स मानित भी किया। प्रधान अरुण वालिया ने सभी का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से स्वामी कृष्णानंद, राजीव ठाकुर, कंवल सचदेवा, अशोक गुप्ता, धीरज घई, अंकित कत्याल, पं. सोमनाथ, पं. रमेश, पोंटी राजपाल, अणु राजपाल, आचार्य सुरेश, पं. दुर्गा प्रसाद, पं. राम कृष्ण, सतीश अग्रवाल, हरीश सचदेवा, अनिरुद्ध राजपाल, शिवम आदि उपस्थित हुए। 

Jyoti

Advertising