होली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें... जानें समय और तारीख

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 12:11 PM (IST)

अमृतसर (जशन): होली के त्योहार से पहले रेलवे ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। होली के त्योहार पर यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने अमृतसर-बड़नी-अमृतसर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस स्पेशल ट्रेन के लिए नंबर 05006 और 05005 दिए गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, स्पेशल ट्रेन 05006 अमृतसर से बड़नी रेलवे स्टेशन के लिए हर गुरुवार 5 मार्च, 2026 से 26 मार्च, 2026 तक (कुल 4 ट्रिप) चलेगी।

यह ट्रेन अमृतसर से दोपहर 12:45 बजे चलेगी और करीब 19 घंटे बाद सुबह 8:15 बजे बड़नी पहुंचेगी। इसी तरह, बड़नी से अमृतसर के लिए स्पेशल ट्रेन 05005 4 मार्च, 2026 से 25 मार्च, 2026 तक (कुल 4 ट्रिप) चलेगी। ट्रेन दोपहर 3:10 बजे बड़नी से चलेगी और करीब 18 घंटे बाद सुबह 9:30 बजे अमृतसर पहुंचेगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, इस स्पेशल ट्रेन को दोनों दिशाओं में ब्यास, जालंधर सिटी, ढंडारी कलां, अंबाला कैंटोनमेंट, यमुनानगर-जगाधरी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, बुरवाल, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर स्टेशनों पर रोका गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन का समय और दूसरी जानकारी कन्फर्म कर लें, ताकि किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सके।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News