हॉकी खिलाड़ी पदम श्री बलबीर सिंह सीनियर को हार्ट अटैक, हालत नाजुक

punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2020 - 09:41 AM (IST)

चंडीगढ़ (लल्लन) : मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती दिग्गज हॉकी खिलाड़ी पदम श्री बलबीर सिंह सीनियर की तबीयत मंगलवार को और बिगड़ गई। सुबह नौ बजे के करीब उन्हें कार्डियक अरैस्ट हुआ। फिलहाल वह अस्पताल के आई.सी.यू. में भर्ती हैं और डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। पिछले साल भी बलबीर सिंह सीनियर को हार्ट अटैक आया था, तब भी वे 2 महीने से ज्यादा समय तक अस्पताल में रहे थे। 

8 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया था :
बलबीर सिंह सीनियर के नाती कबीर ने बताया कि उनके नाना जी को 8 मई को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, उन्हें सांस लेने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनके तमाम तरह के टैस्ट लिए। उनका कोरोना टैस्ट भी हुआ जो कि नैगेटिव आया। अभी भी उनकी हालत चिंताजनक है। डॉक्टर्स यही कह रहे हैं कि 24 से 48 घंटे बाद ही वह कुछ कहने की स्थिति में होंगे। वहीं, उनके प्रशंसक उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Priyanka rana

Recommended News

Related News