शिक्षा विभाग के निदेशक से मिला विद्यालय अध्यापक संघ का शिष्टमंडल

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 10:28 PM (IST)

चंडीगढ़, (बंसल): हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का शिष्टमंडल राज्याध्यक्ष सी.एन. भारती की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग के महानिदेशक जी. गणेशन से मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि निदशेक अधिकांश मुद्दों को शिक्षा के केंद्रीयकरण के कारण और फाइलें मुख्यमंत्री के पास होने की बात कहकर टालते गए।

 

संघ का आरोप है कि सरकार को पढ़ाई की ङ्क्षचता बिल्कुल नहीं है। केवल चिन्हित लोगों को पढ़ाने की चालें चली जा रही हैं। मॉडल संस्कृति स्कूल के सभी पद भरे जाएंगे, लेकिन नई भर्ती नहीं होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के बाकी स्कूल भगवान भरोसे रहेंगे, क्योंकि स्टाफ को मॉडल संस्कृति स्कूलों में भेज दिया जाएगा। मॉडल स्कूलों में फीस के नाम पर गरीब बच्चों को शिक्षा से वंचित किया जाएगा। मॉडल संस्कृति स्कूल में केवल अंग्रेजी माध्यम को लागू करना राष्ट्रीय शिक्षा नीति का विरोधाभास एवं शिक्षा अधिकार अधिनियम का खुला उल्लंघन है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajesh K Dharwal

Recommended News

Related News