"इस्तीफा दे भगवंत मान.." हरसिमरत बादल ने Video शेयर कर खोली पंजाब सरकार की पोल

punjabkesari.in Monday, Feb 16, 2026 - 10:37 AM (IST)

पंजाब डेस्क: शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में नशे के मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा कर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
 

हरसिमरत बादल ने अपने पोस्ट में लिखा," बठिंडा में सुबह से शाम तक खुलेआम नशे की सप्लाई हो रही है, लेकिन सरकार जमीनी स्तर पर कार्रवाई करने की बजाय रैलियों और प्रचार पर जनता का पैसा बर्बाद कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ के नाम पर केवल दिखावा किया जा रहा है, जबकि वास्तविक हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि अगर मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा सकते तो उन्हें इस्तीफा दे देना चाहिए। इस बयान के बाद पंजाब की राजनीति में एक बार फिर नशे के मुद्दे को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News