IAS अफसरों के सस्पेंशन पर सियासी बवाल, हरसिमरत बादल ने AAP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
punjabkesari.in Monday, Feb 09, 2026 - 02:06 PM (IST)
पंजाब डेस्क : शिरोमणि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के 2 सीनियर IAS अधिकारियों को सस्पेंड करने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अधिकारियों को डराकर उनसे अपनी मर्ज़ी से काम करवाना चाहती है।

हरसिमरत कौर बादल ने ट्वीट कर लिखा, ''पिछले 4 सालों में 20 से ज़्यादा अधिकारियों और अब 2 सीनियर IAS अधिकारियों का सस्पेंड होना यह साबित करता है कि सरकार इस एडमिनिस्ट्रेटिव कार्रवाई से सिविल और पुलिस अधिकारियों को हथियार बनाकर उन्हें मैनिपुलेट कर रही है।''
''हरसिमरत बादल ने कहा कि सरकार की नाकामियों का ठीकरा अधिकारियों पर नहीं फोड़ा जा सकता। उन्होंने कहा कि यह वह बदलाव नहीं है जिसके लिए पंजाबियों ने वोट दिया था। लोग ऐसी सरकार चाहते हैं जो काम करे, न कि ऐसी जो अपनी नाकामियों के लिए बहाने बनाती रहे और अपने अधिकारियों को बलि का बकरा बनाती रहे। हरसिमरत बादल ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के 'दिल्ली दरबार' ने न केवल पंजाब को दिवालिया बना दिया है, बल्कि अब शासन को भी पंगु बना दिया है।''
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
