गुड न्यूज : निहंगों ने काटा था हाथ, हरजीत को अस्पताल से मिली छुट्टी

Thursday, Apr 30, 2020 - 10:53 AM (IST)

चंडीगढ़ : एस.आई. हरजीत सिंह को वीरवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। बता दें कि ड्यूटी देते समय पंजाब के पटियाला में पिछले दिनों निहंगों ने हरजीत का हाथ काट दिया था। जिसके बाद उनका उपचार चंडीगढ़ के पी.जी.आई. में किया गया। जहाँ साढ़े सात घंटे चले ऑप्रेशन के बाद डॉक्टरों ने इनका हाथ जोड़ने में सफलता हासिल की थी। अब हरजीत बिलकुल स्वस्थ है इसलिए डॉक्टर्स ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी है।  

हरजीत सिंह को प्रमोट करके एस.आई. बनाया :
बता दें कि उस समय हरजीत लॉकडाउन की ड्यूटी पर तैनात थे जब उनका हाथ काटा गया था। इसके चलते पंजाब सरकार ने कुछ दिन पहले ही हरजीत सिंह को उनकी वीरता के लिए सम्मानित कर ए.एस.आई. से प्रमोट करके उन्हें एस.आई. बनाया। हरजीत सिंह के अलावा इस ऑपरेशन में शामिल तीन और पुलिसकर्मियों को भी डी.जी.पी. मैडल से सम्मानित किया गया है।

Priyanka rana

Advertising