Gurdaspur Shootout : रंजीत सिंह के परिवार से मिले सुखपाल खैहरा, कहा-फर्जी एनकाऊंटर किया गया

punjabkesari.in Thursday, Feb 26, 2026 - 07:58 PM (IST)

गुरदासपुर (हरजिंद्र सिंह गोराया) : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुखपाल सिंह खैहरा आज सीमावर्ती क्षेत्र के गाँव आदियाँ पहुंचे, जहां पुलिस द्वारा बीते दिन रणजीत सिंह का फर्जी एनकाऊंटर किया गया। खैहरा ने फर्जी एनकाऊंटर में मारे गए रंजीत सिंह के परिवार से मुलाकात कर उन्हें संवेदना व्यक्त की और इस दुखद घटना के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि परिवार को इस कठिन समय में पूरी सहानुभूति और समर्थन मिलना चाहिए।

इस मौके पर खैहरा ने कहा कि जिस तरह से पंजाब पुलिस ने 19 साल के रंजीत सिंह का एक साजिश के तहत और मनघढ़ंत कहानी बनाकर फर्जी एनकाऊंटर किया गया है, बहुत ही मंदभागी घटना है। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने जो भी मनघढ़ंत कहानी बताई है वह बिल्कुल ही विश्वास के काबिल नहीं है। उन्होंने कहा कि यह कोई पहला फर्जी एनकाऊंटर नहीं है, भगवंत मान सरकार में यह 42वां फर्जी एनकाऊंटर हुआ है।  उन्होंने अगर रंजीत सिंह इस कत्लकांड में शामिल होता तो क्या वह घर बैठा होता। उन्होंने कहा कि आज तक रंजीत सिंह का कोई क्रिमिनल रिकार्ड नहीं था, लेकिन फिर भी पंजाब पुलिस ने उसका फर्जी एनकाऊंटर कर दिया। 

 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News