विरोधियों के महागठबंधन से भाजपा को कोई फर्क नहीं पड़ेगा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा
punjabkesari.in Tuesday, May 02, 2023 - 05:42 PM (IST)

जालंधर(विशेष): चुनावी राजनीति से इतर भारत इन दिनों वैश्विक पटल पर अपना प्रभाव और छवि दोनों को बेहतर से बेहतरीन करने में लगा हुआ है।इस पूरे मामले में जहां खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एक ड्राइविंग फोर्स हैं, वहीं उनके मंत्रिमंडल सहयोगी भी पूरी तरह से सक्रिय भूमिका में हैं और ऐसा ही एक चेहरा है अनुराग ठाकुर, जिन्होंने अलग-अलग मंचों पर और हाल ही में वाई 20 जी20 जैसे आयोजनों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है और लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। पेश हैं पंजाब केसरी के साथ केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की विशेष बातचीत के अंश:
वाई 20 जी 20 से चाइना जैसा देश कन्नी काट रहा है। इसको आप किस तरह से देखते हैं? इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि जी 20 का आयोजन और जी 20 की अध्यक्षता भारत के लिए बहुत बड़ा गौरवमयी पल है। विशेष तौर पर जब हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। देश ने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं और अमृत काल की हमारी यात्रा शुरू हुई तो उस समय की शुरुआत दिखाता है कि भारत की ताकत कैसे बढ़ रही है।
वैश्विक स्तर पर भारत का कद कैसे बढ़ रहा है? आज दुनिया भर के किसी हिस्से में कुछ होता है तो भारत क्या कहता है यह भी बहुत महत्त्व रखता है। क्वाड की मीटिंग होती है तो भारत का महत्व नजर आता है। कॉप 21(संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन सम्मेलन) की मीटिंग होती तो भारत का महत्वव नजर आता है, कॉप 26 की मीटिंग होती है तो फिर एक बार भारत नेतृत्व देने का काम करता है। वो भारत जो 2014 से पहले कभी लडख़ड़ाता देश नजर आता था, लडख़ड़ाती अर्थव्यवस्था नजर आती थीं आज दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। वो भारत जिसका नेतृत्व कभी सिर झुकाकर बात करता था आज आंखों में आंखें मिलाकर बात करता है।
यह अपने आप में बहुत कुछ भारत के बारे में कहता है और जी 20 में एक देश क्यों नहीं आया? बता दें कि हमारे पड़ोसी देश ने विरोध तक किया, गुमराह करने का प्रयास किया। लद्दाख में ना हो। जी 20 का आयोजन वाई 20 का आयोजन उसके ऊपर प्रश्नचिन्ह खड़े किए। लेकिन हमने उसको उतना ही सफल करके दिखाया। यह भारत की वैश्विक स्तर पर बढ़ती ताकत और मोदी जी की लोकप्रियता है। दुनिया के 21 देश उसमें आए। 113 लोग उसमें महिला और युवा सब लोग जुड़ कर आए। यह अपने आप में बहुत कुछ कहता है।
एक और जी 20 भी अब गठित हो रहा है। 2024 के लिहाज से। ये दल ममता, समता, केजरीवाल, कांग्रेस इसको आप किस तरह से देखते हैं? इस सवाल के जवाब में अनुराग ठाकुर ने कहा कि देखिये 0+0 स्पष्ट रूप से 0 ही होता है। महागठबंधन पहले भी हुआ और यह महागठबंधन अब भी हो इससे कोई फर्क पडऩे वाला नहीं। इनकी न नीति ठीक है, न ही नीयत ठीक है तथा न विचारधारा एक जैसी है। ये तो मजबूरी के साथी है। एक-दूसरे की कुर्सी छीनने वाले हैं। उठक-पटक, उठक-पटक। आपने देखा जब के.सी.आर. और नीतीश बाबू इक्ट्ठे हुए। ममता और बाकी इक्ट्ठे हुए तो साफ दिखता है कि ममता जी के यहां पर किस तरह से हिंदुओं पर हमले हुए हैं। रामनवमीं की शोभायात्रा पर भी पथराव, आगजनी की गई। लोगों को मारा गया। ममता जी के यहां पर बेटी के साथ बलात्कार, उसकी हत्या हुई और उस पर ये बाकी लोग मूकदर्शक बनकर बैठे रहे।
भ्रष्टाचार के लिए जाने जाते हैं ‘आप’ के नेता
हाल ही में अरविंद केजरीवाल के बारे में जो खुलासे हो रहे हैं उसके बारे में आप क्या कहना चाहेंगे। इस पर अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी आम आदमी की बात करते थे, आज उनकी हालत क्या है? 45 करोड़ा रुपए का बंगला केवल रैनोवेट करने के लिए। करोड़ों रुपए के पर्दे लगाए हैं। मैं पूछता हूं किसके घर में करोड़ों रुपये के पर्दे लगे हैं? किसके घर में 6 करोड़ रुपए का मार्बल पर लगा है, किसके घर में लकड़ी की दीवारें 12 करोड़ की लगी है, किसका स्वीमिंग पूल 6.5 करोड़ रुपए में बना है? यह कहा आम आदमी की बात करते हैं साहब, इन्होंने तो अपने बंगले के साथ चार बंगले और खाली कराकर अब महल बना लिया गया।
अरविंद केजरीवाल जी से सवाल यह खड़ा होता है मेरा? कि आप तो कहते थे कि कि हमारे लोग जब राजनीति में आएंगे तो न बड़ी गाड़ी लेंगे, न बड़ा बंगला लेंगे, न सिक्योरिटी लेंगे। इतने बेशर्म और बेईमान हैं कि बड़ी गाड़ी भी ली। दो राज्यों की सिक्योरिटी भी ली। बंगला एक नहीं चार लेकर काम चलाया और 45 करोड़ का रैनोवेशन का बिल बनवाया। उन्होंने कहा कि 10 लाख का टीवी साहब। आप में से किसके घर में 10,50,000 का एक टीवी है, 15 टीवी लगाए हैं और 15 शौचालय बनवाए हैं। शौचालय में एसी लगवाए हैं लेकिन दिल्ली के किसी गरीब के लिए एक भी शौचालय नहीं बना कर दिया।
यह कहते हैं दिल्ली के 40 प्रतिशत लोग झुग्गी-झोपड़ी में रहते हैं। एक शौचालय नहीं बना के दिया एक पक्का मकान नहीं बना के दिया। ऐसा कैसे हो सकता? यह अपने आप में सवाल खड़ा करता है इनकी सोच पर। यह नाम तो आम आदमी का लेते हैं। लेकिन बेईमानी, भ्रष्टाचार, चोरी, चकारी, लूट इसी के लिए उनके नेता जाने जाते हैं। पंजाब की हालत देखिए सरकार बनने के दो महीने के अंदर इनके स्वास्थ्य मंत्री का भ्रष्टाचार के चलते इस्तीफा हुआ। इनके एक विधायक के ऊपर तो अभी किस तरह का वीडियो आया, मैं तो कह नहीं सकता इसके बारे में । इतनी चर्चा और यह बेशर्मी के साथ जी रहे हैं। देखिए इनकी छविस क्या बन गए हैं? सबसे बड़ा सवाल खड़ा होता है।
जो कांग्रेस सरकारे नहीं कर पाईं, हमने 9 साल में कर दिखाया
आप भाजपा के लिहाज से 2024 के चुनाव की क्या तस्वीर देखते हैं? इस सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि केवल भाजपा नहीं, मैं देश के लिहाज से तस्वीर बताना चाहता हूं। देश जो 9 वर्षों में आगे बढ़ा है। जनता देखा है कि 45 करोड़ बैंक खाते खुले हैं, आधार कार्ड मिला, जनधन योजना का फायदा मिला, डी.बी.टी.-लाभ का पैसा सीधा पैसा बैंक खाते में ट्रांसफर हो रहा है।
साढ़े 9 करोड़ बहनों को मुफ्त में रसोई गैस के सिलेंडर कनैक्शन मिले हैं। यही नहीं 11 करोड़ बहनों को नल से जल योजना का लाभ मिला। साढ़े तीन करोड़ बहनों को पक्के मकान बनाकर दिए गए। आयुष्मान योजना का लाभ लोगों को मिला है। 79 करोड़ रुपए का प्रावधान गरीबों को पक्के मकान बनाकर देने के लिए रखा गया है। कांग्रेस की सरकारें जो लम्बे समय तक देश पर राज करते हुए नहीं कर पाईं वो हमने 9 साल में कर दिखाया है। ्