Gold Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में शनिवार को फिर उछाल, देखें ताजा दाम
punjabkesari.in Saturday, Feb 07, 2026 - 02:59 PM (IST)
पंजाब डेस्कः सराफा बाजार में एक बार फिर सोना-चांदी के दामों में तेजी देखने को मिली है। लगातार उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को कीमती धातुओं की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिससे ग्राहकों की जेब पर असर पड़ा है।
जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को 24 कैरेट सोना 160,000 पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 158,500 रुपए था। इसी तरह 22 कैरेट सोना 148,800 रुपए दर्ज किया गया, जो एक दिन पहले 147,410 रुपए था वहीं चांदी की कीमतों में भी जोरदार उछाल आया है। शनिवार को चांदी 264,800 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 253,500 रुपए था।
जेपी मॉर्गन के मुताबिक, साल के अंत तक अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमतें 6,300 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकती हैं। इसका मुख्य कारण सेंट्रल बैंकों और निवेशकों की मजबूत मांग को माना जा रहा है। अनुमान है कि 2026 में सेंट्रल बैंक करीब 800 टन सोने की खरीद कर सकते हैं। उधर, विदेशी बाजारों में चांदी करीब 74 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। कमोडिटी एक्सपर्ट कुणाल शाह के अनुसार, फिलहाल चांदी में तेजी का दौर खत्म हो चुका है और मौजूदा उतार-चढ़ाव के बीच निवेशकों को सतर्क रहने की जरूरत है।
