Gold Price Today: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए शुक्रवार के नए दाम जारी, यहां देखें...

punjabkesari.in Friday, Feb 27, 2026 - 12:28 PM (IST)

पंजाब डेस्क: सोना-चांदी की ताजा कीमतें शुक्रवार को जारी कर दी गई हैं। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,64,000 रुपये दर्ज किया गया है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,52,520 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज चांदी का भाव 2,83,800 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड किया गया है।

सराफा बाजार के जानकारों के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव और घरेलू मांग के चलते कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। उधर, अमेरिकी कमोडिटी एक्सचेंज COMEX पर सोने की शुरुआत तेजी के साथ हुई। सोना 5,201.90 डॉलर प्रति औंस पर खुला, जबकि पिछला बंद भाव 5,194.20 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय सोना करीब 6 डॉलर की बढ़त के साथ 5,200.20 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस साल अब तक सोना 5,586.20 डॉलर प्रति औंस का उच्चतम स्तर छू चुका है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News