Gold Price Today: शुक्रवार को जारी हुए सोना-चांदी के नए रेट, देखें ताजा भाव

punjabkesari.in Friday, Feb 06, 2026 - 12:47 PM (IST)

पंजाब डेस्कः सोना-चांदी की कीमतों में शुक्रवार को गिरावट दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 158,500  जबकि गुरुवार को इसका भाव 159,000 रुपए था। वहीं 22 कैरेट सोना घटकर 147,410 जो पहले 147,870 था।  चांदी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को चांदी 253,500 रुपये प्रति किलो रिकॉर्ड की गई, जबकि गुरुवार को इसका भाव 264,000 रुपये था।

उधर, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी के वायदा भाव नरमी के साथ कारोबार कर रहे हैं। Comex पर सोना 4,800 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,889.50 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 46.40 डॉलर की गिरावट के साथ 4,842.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 5,586.20 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।

Comex पर चांदी के वायदा भाव 70.36 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 76.71 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 4.64 डॉलर की गिरावट के साथ 72.07 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव ने इस महीने 121.79 डॉलर का उच्चतम स्तर छू लिया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News