‘13 जिलों में बिछेगी रसोई गैस पाइपलाइन’

Sunday, Jul 29, 2018 - 10:32 AM (IST)

मोहाली(नियामियां/राणा) : केंद्र सरकार की ओर से पंजाब के 13 जिलों में रसोई गैस पाइपलाइन बिछाई जाएगी। शुरुआत मोहाली से होगी। प्रदेश के चमकौर साहिब में बनाई जाने वाली कौशल विकास यूनिवर्सिटी के लिए केंद्र द्वारा पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। 

यह बात केंद्रीय पैट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और कौशल विकास व उद्यमिता मंत्री धर्मेंंद्र प्रधान ने गांव सनेटा में लड़कियों के लिए बनाई जाने वाली प्रदेश की पहली राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्था का नींव पत्थर रखने और मोहाली में दिव्यांगों के लिए प्रधानमंत्री कौशल केंद्र का औपचारिक उद्घघाटन करने के बाद कही। यहां कौशल प्रशिक्षण संबंधी आधुनिक पाठ्यक्रम करवाए जाएंगे। संस्थान के निर्माण पर 17 करोड़ खर्च किए जाने हैं।

संस्थान में 240 गर्ल्स ले सकेंगी ट्रेनिंग :
संस्थान में 240 लड़कियां प्रशिक्षण ले सकेंगी। मोहाली को रोजगार का केंद्र बनाया जाएगा। वहीं रसोई गैस पाइलाइन बिछाने के प्रोजैक्ट को आधुनिक तकनीकों के साथ किया जाएगा। संस्था में दाखि़ले के लिए गांव सनेटा के निवासियों को प्राथमिकता दी जाएगी। इस मौके पर पंजाब के तकनीकी शिक्षा मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी के अलावा अन्य मौजूद रहे। 30 जुलाई को मोहाली में अंतर्राष्ट्रीय रोजजार मेला भी लगाया जा रहा है। 

सनेटा निवासियों और कैबिनेट मंत्री पंजाब बलबीर सिंह सिद्धू की सराहना की। पंजाब में से हर साल 80 हज़ार युवा विदेशों में जा रहे हैं, जिससे हर साल तकरीबन 20 हज़ार करोड़ भी पंजाब से बाहर चले जाते हैं। पशु पालन, डेयरी विकास व श्रम मंत्री, बलबीर सिद्धू ने कहा कि सनेटा में शुरू होने वाला यह प्रोजैक्ट काफ़ी समय से पैंडिंग पड़ा था। गांव सनेटा की पंचायत ने संस्था के लिए लगभग 25 करोड़ की 5 एकड़ ज़मीन दी है, जिसके लिए वह गांव के लोगों के धन्यवादी हैं।
 

Priyanka rana

Advertising