पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी की जांच कर रहे विजीलैंस कर्मी पर हमला
punjabkesari.in Saturday, Sep 04, 2021 - 07:22 PM (IST)

मोहाली : डी.जी.पी. सुमेध सैनी के मामले में इस समय बड़ी खबर आ रही है। खबर है कि सैनी को लेकर जांच कर रही विजीलैंस टीम के एक सदस्य पर जानलेवा हमला हुआ है। खबर मिली है कि पंजाब के पूर्व डी.जी.पी. सुमेध सैनी के खिलाफ चल रही विजीलैंस जांच में शामिल अधिकारी वरुण कपूर पर हमला किया गया है। अधिकारी पर यह हमला चप्पड़चिड़ी में हुआ है। बताया जा रहा है कि यह हमला किन्ही अज्ञात हमलावरों द्वारा किया गया है। अधिकारी वरुण कपूर को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।